संभल, फरवरी 1 -- जनपद में शनिवार को घना कोहरा जनजीवन पर भारी पड़ गया। तड़के भोर से ही कोहरे की ऐसी चादर छाई रही कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और चालक बेहद सतर्क होकर सफर करने को मजबूर दिखे। कई स्थानों पर 10 से 20 मीटर आगे तक भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शनिवार को अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री व 21.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को सूर्यदेव ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। आसमान में बादलों और कोहरे की मौजूदगी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन में भी सर्द हवा और गलन का असर साफ नजर आया। ठंड बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर दिनभर कम चहल-पहल देखी गई। घने कोहरे के कारण दिन में भी वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लैंप जलाकर वाहन चलाने पड़े। हाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.