अमरोहा, फरवरी 1 -- शनिवार की सुबह से फिर मौसम में बदलाव का दौरा शुरू हो गया है। सुबह से आसमान में कोहरा और बादल छाए हुए हैं। पूरे दिन आसमान में बादल डेरा जमाए रहे। बारिश के आसार बनते जा रहे हैं। ज‍िसके बाद तापमान में ग‍िरावट दर्ज की गई है। मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम के बदले मिजाज से अन्नदाता की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। जिले में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। अगेती सरसों में फलियां आ गई हैं। अगले कुछ दिन और मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम व‍िभाग ने भी अनुमान जताया था क‍ि शनिवार को बादल छाए रहेंगे। मौसम व‍िभाग के पूर्वानुमानों के चलते आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय कोहरे की चादर भी तनी रही। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे पर वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह...