कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में छाए बादलों ने तापमान तेजी से चढ़ा दिया है। गुरुवार को सीजन (फरवरी) का सबसे गर्म दिन रहा। महीने में दूसरी बार पारा 30 डिग्री के पार चला गया। हवा की दिशा भी बदल गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश भी संभव है। फिलहाल यह सिलसिला मार्च के प्रथम सप्ताह तक जारी रहेगा। लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम का उतार-चढ़ाव बना हुआ है। होली से पहले इसके रुकने की संभावना भी नहीं है। नगर में अधिकतम तापमान 21 फरवरी को 30.2 डिग्री रहा था। गुरुवार को यह 30.6 डिग्री सेल्सियस चला गया जो अब तक का सर्वाधिक है। यह सामान्य से करीब 04.0 डिग्री अधिक है। हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिम से बदल कर दक्षिण पश्चिम हो गई। यह हवाएं भी बेहद सुस्त रहीं। पूरे प्रदेश में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.