मऊ, जून 14 -- मऊ। जनपद के दोहरीघाट क्षेत्र में अपराह्न लगभग चार बजे हल्की बूंदाबादी जरूर हुई, लेकिन अन्य क्षेत्र में सुबह से ही हल्की बदली छाई रही, लेकिन लोगों को गर्मी से तनिक भी राहत नहीं मिली है। बदली होने से उमस भरी गर्मी लोगों को और परेशान करती रही। हालांकि दिन में तीखी धूप से शरीर झुलसता हुआ नजर आ रहा था। वहीं, बदरी छा जाने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट हुई। दिन में अधिकतम तापमान 39.10 डिग्री और न्यूनतम भी 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह मौसम साफ दिख रहा था, लेकिन दिन जैसे-जैसे चढ़ता गया। दोपहर तक लोग तीखी धूप कर बीच उमस से परेशान रहे। हालांकि, मध्यान्ह बाद आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बढ़ गई। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही पुरवा हवा लोगों को राहत पहुंचा रही थी। हालांकि दूसरी ओर घर ...