बिजनौर, जनवरी 3 -- जनपद में सर्दी का सितम लगातार जारी है। शनिवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास कराए रखा। दिनभर शीत लहर चलती रही, जिससे ठिठुरन महसूस हुई। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को ठंडी हवाओं और घने बादलों के चलते दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हो सके, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और आम जनजीवन पूरी तरह ठिठुरन की चपेट में रहा। सुबह से ही सर्द हवाये चलती रही। जिससे लोग घरों में दुबकने पर मजबूर रहे। सुबह से ही लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक रही। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 95 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत द...