गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में शनिवार को शाम को अचानक हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन गर्मी से परेशान रहे लोगों को राहत मिली है। हालांकि, शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शनिवार की सुबह से तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हवा नहीं चलने के कारण उमस बढ़ गई। इस वजह से गर्मी से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड, राजीव चौक, इफ्को चौक समेत कई जगहों पर बसों के इंतजार में यात्रियों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद बदले मौसम से थोड़ी राहत मिली है। छह बजे के आसपास दस मिनट तक हल्की बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.