हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़ में मंगलवार से जारी बारिश का सिलसिला बुधवार को थम गया, लेकिन दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे लोग ठंड से कांप उठे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड की वजह से बाजारों की रौनक भी फीकी रही। उधर बारिश की वजह से कई जगह जलभराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हापुड़ में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली थी, दिनभर रूक-रूककर बारिश होती रही। जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया था और लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मंगलवार की देर शाम भी बदरा जमकर बरसे। कुछ देर की बारिश से तापमान लुढ़क गया। हालांकि बुधवार को बारिश थम गई, लेकिन दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। बादलों के साथ ठंडी हवाएं चलती रही। जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। दिन में घर से बाहर निकलने वाले लोग कांपते न...