मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली ने रविवार को छुट्टी के दिन उपभोक्ताओं को खूब झेलाया। मेंटेनेंस के नाम पर सुबह 10 बजे से ही अलग-अलग इलाकों में बिजली कटनी शुरू हो गई। यह सिलसिला शाम 5 बजे के बाद तक चला। कोहरे और नमी के कारण बार-बार ट्रिपिंग की समस्या रही। भगवानपुर में 12.30 बजे इंसुलेटर पंक्चर हो गया, जिससे भगवानपुर, बीबीगंज, फरदोगोला, पताही, गोबरसही आदि क्षेत्रों में बिजली घंटेभर के लिए बाधित रही। भगवानपुर जेई सतीश कुमार ने बताया कि अपराह्न 2:54 बजे से 33 हजार केवी में मेंटनेंस के चलते शाम 5.10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहर के पंकज मार्केट, सिकंदरपुर नाका, कुंडल, एफसीआई गोदाम रोड, प्रभात जर्दा से लेकर माड़ीपुर, भगवानपुर, बीबीगंज, दाउदपुर कोठी, सुधा डेयरी, भिखनपुरा, खबड़ा, रेलवे स्टेशन आदि इलाकों में बिजली गुल रही। इन...