मिर्जापुर, फरवरी 20 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद संतनगर थाना क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव में शुक्रवार को दिनदहाड़े घर से ढ़ाई कुंतल चावल चोर उठा ले गए। छानबीन के दौरान एक दुकानदार के यहां चोरी का चावल रखा मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। क्षेत्र के खंडवर मझारी गांव निवासी सुग्गी देवी दोपहर लगभग ढ़ाई बजे घास काटने गई थीं। पति दीनानाथ पटेल चुनार रिश्तेदारी में गए थे। उसी दौरान दो बाइक पर सवार चार लोग आए। घर के दरवाजे पर रखा छह बोरी चावल बाइक पर लादकर भाग गए। सुग्गी देवी जब घास काटकर वापस लौटीं तो चावल की बोरी गायब थी। तभी पड़ोसी ने बताया कि चार लोग चावल की बोरी ले गए हैं। उनका पीछा किया तो अमोई में एक दुकानदार के यहां चावल की बोरी रखी मिली। सुग्गी देवी ने पड़ोसी के बताए अनुसार चोरी की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संतनगर ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.