मधेपुरा, अप्रैल 2 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के पंचवटी डोहटबारी गांव में मंगलवार को दिन दहाड़े अज्ञात बदमाश शिक्षक दंपत्ति के घर को निशाना बनाते हुए नगदी सहित लाखों रुपए का जेवरात चुरा ले गए। भीषण चोरी की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब गृहस्वामी शिक्षक दंपत्ति अपने स्कूल में ड्यूटी पर थे। दिनदाड़े चोरी की हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल बना है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुहस्वामी से घटना की जानकारी ली। बताया गया कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक चंद्रभूषण पासवान और उनकी पत्नी शिक्षिका नीरज कुमारी मंगलवार को अपने स्कूल में ड्यूटी पर थे। घर का मुख्य दरवाजा और सभी कमरे में ताला लगा हुआ था। मंगलवार को दिन के करीब दो बजे बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.