शामली, मार्च 12 -- नगर के मोहल्ला जैन स्थानक सरावज्ञान में अज्ञात बदमाश ने सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र की आशा से मोबाईल और थैला छीनकर मोके से फरार हो गए। उक्त घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। नगर के मौहल्ला सरावज्ञान निवासी सविता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आशा के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को महिला स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर जा रही थी। महिला के मुताबिक जब महिला जैन स्थानक छत्ते वाली गली से अपने घर जा रही थी। उसी समय नकाबपोश बदमाश महिला की पीछा करते हुए गली में पहुच गया। और एकांत देखने के बाद आरोपी व्यक्ति महिला का मोबाइल में थैला छीन कर मौके से फरार हो गया। महिला ने मदद के लिए शोर शराबा किया तो आसपास के लोग आरोपी व्यक्ति की ओर दौड़ पड़े। लेकिन आरोपी बदमाश मोहल्ले के लोगों को चकमा देकर भागने में सफल रहा। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.