बरेली, दिसम्बर 1 -- शेरगढ़। अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे हैं सर्राफा व्यापारी को शाही शेरगढ़ मुख्य मार्ग पर कुडका भट्टा के पास धक्का देकर बदमाशों ने बाइक गिरा दिया। तमंचे के दम पर दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने 27 हजार नकदी और करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की तमंचे की बट से पिटाई की। बचाने आए एक ग्रामीण पर भी आरोपियों ने हमला किया और और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। कस्बा शाही के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सुभाष रस्तोगी की गांव नगरिया सोबरनी स्थित चौधरी मार्केट में सर्राफा की दुकान है। दुकान बंद कर करीब साढ़े चार बजे के आसपास वह बाइक से रोजाना की तरह घर जा रहे थे। इसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.