हिन्दुस्तान संवाद, फरवरी 22 -- यूपी के देवरिया जिले में एक सराफा दुकानदार को असलहा लगाकर नकाबपोश बदमाश ने लूट का प्रयास किया। हालांकि दुकानदार के सतर्क होने के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की। साथ ही फुटेज भी खंगाला। पुलिस जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये मामला सलेमपुर उपनगर के किशोरगंज वार्ड का है। यहां रहने वाले ध्रुव कुमार वर्मा की संत तुलसी मार्ग पर परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही मकान में ही सराफा की दुकान चलाते हैं। दुकानदार का आरोप है कि 20 फरवरी सुबह 11 बजे एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। उसमें से एक बाइक से उतर कर दुकान में घुस गया और असलहा लगा दिया। अचानक बदमाश को देख दुकानदार घबरा गया और जान बचाने को तिजोरी वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.