अमरोहा, फरवरी 20 -- शहर में वाहन चोर गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बाइक चोरी की इन घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए बुधवार को एक चोर ने दिनदहाड़े शहर में सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना पास में ही एक घर के बाहर लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी है। दो मिनट 15 सेकेंड में चोरी की गई बाइक की ये फुटेज शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बख्तावर सिंह की है। मोहल्ले में कारोबारी शहजाद अहमद का परिवार रहता है। उनका डीसी फैन व मोटर का काम है। बुधवार शाम करीब पांच बजे शहजाद अहमद ने अपनी बाइक घर से सटाकर सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और इधर-उधर घूमते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.