हाजीपुर, मार्च 7 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के जीतन चौक के पास बुधवार को फिल्मी अंदाज में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाले चारों अपराधियों को वैशाली पुलिस ने दबोच लिया है। मालूम हो कि किराए का कमरा देखने के बहाने घर में घुसे लुटेरों ने परिवार के लोगों को बंधक बनाकर 2 लाख के सोने चांदी के आभूषण एवं 4 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में मकान मलकिनी शोभा देवी ने सदर थाने में अज्ञात चार अपराधियों पर प्राथमिक दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी कमरा किराए पर लेने के बहाने घर में दाखिल हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने गेट बंद कर दिया और गोदरेज की चाबी छीनकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। शोभा देवी ने बताया कि अपराधी गोदरेज से 2 लाख के सोने चांदी के आभूषण एवं चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.