सहरसा, जनवरी 11 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने शनिवार की दोपहर मुरली-टेंगराहा सड़क मार्ग पर तीन बदमाशों ने एलटी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से हथियार के बल पर करीब 50 हजार रुपये नकद लूट लिए। घटना के संबंध में खगड़िया जिला के पकरेली वार्ड संख्या 12, महेशखूंट निवासी कलेक्शन कर्मी गुड्डू कुमार ने बताया कि वे मुरली गांव से कलेक्शन कर टेंगराहा की ओर जा रहे थे। बसबिट्टी के समीप पहले नकाबपोश बदमाशों ने हथियार दिखाकर 49 हजार 300 रुपये छीन भाग निकले। सूचना मिलते ही बनमा पुलिस की त्वरित कार्रवाई का दावा जरूर किया गया, लेकिन हकीकत यह रही कि बदमाश केवल अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्...