हजारीबाग, फरवरी 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास अपराधियों ने जेवर दुकान के संचालक को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली चलने के बाद अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अपराधी लगभग 30 लाख का जेतरात लूट कर फरार हो गये। इस घटना में सुधीर सोनी घायल हो गया। उसके हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने सोनी को खतरा से बाहर बताया है। बताया गया है कि तीन अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। जेवरात लूटने के बाद भागने के क्रम में अपराधियों ने पांच राउंड गाली चलाई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। सुधीर सोनी को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.