सहारनपुर, फरवरी 14 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र के कपिल विहार में दिनदहाड़े रेलवे कर्मचारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश युवकों ने उसे घेरकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कपिल विहार निवासी गौरव रेलवे यार्ड में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात हैं। वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। अचानक पीछे और बगल से आकर उन्होंने गौरव पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाए और सड़क पर गिर पड़े। कुछ सेकेंड मारपीट करने के बाद हमलावर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.