गिरडीह, जनवरी 13 -- खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के राजधनवार बड़ा चौक के समीप सोमवार को दिनदहाड़े मारपीट और छिनतई की गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार हेठली प्रधानडीह निवासी त्रिभुवन यादव (पिता रामेश्वर यादव) अपने टेंपो से स्टेट बैंक धनवार में Rs.35,400 जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा चौक पर कुछ देर जाम लगने पर मां काली स्वीट्स, बाबा चाट और अर्जुन स्वीट्स से जुड़े कुछ लोगों ने उन्हें जबरन टेंपो से खींच लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए त्रिभुवन यादव को मां काली स्वीट्स होटल की ओर ले जाकर लात-घूंसे और हाथ में पहने कड़े से बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान पीड़ित के पास से नकद Rs.35,400, मोबाइल फोन और चांदी की सीकरी छीन ली गई। शोर सुनकर बाजार के अन्य दुकानदार और लोग जुटे, तब जाकर पीड़ित की जान बच सकी। पीड़ित का आरोप है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.