जमुई, फरवरी 24 -- जमुई। शहर के महिसौड़ी बस स्टैंड के पीछे स्थित गायत्री मंदिर के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से दो भर का सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़िता की पहचान हरनाहा गांव निवासी कंचन देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि कंचन देवी केवाईसी कराने के सिलसिले में शहर आई थीं। वह गायत्री मंदिर के पास खड़ी होकर अपनी बेटी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से सिकंदरा रोड की ओर भाग निकले। कंचन देवी की बेटी श्वेता ने बताया कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ ही थीं। उन्होंने बताया कि एक युवक ने काला शर्ट पहन रखा था और...