हाजीपुर, नवम्बर 22 -- वैशाली । संवाद सूत्र वैशाली जिले के मदरना चौक स्थित जय मां वैष्णवी ज्वेलर्स एवं बरतन भंडार में शनिवार दोपहर बेखौफ अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अपाचे बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और दुकानदार को बंधक बनाकर 18 लाख रुपए के आभूषण लूट ले गए। अपराधियों ने दुकान का शटर गिराकर अंदर दुकानदार को बंधक बना लिया था। घटना शनिवार की दोपहर एक बजे के बाद की है। दुकानदार लॉकर खोलकर ग्राहक को सामान दिखा रहा था। घटना के वक्त दुकानदार के अलावा दुकान में तीन महिला ग्राहक, एक पुरुष एवं एक बच्चा था। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार के साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया है। चिंतामणीपुर गांव निवासी दुकानदार श्रवण साह ने बताया कि अपराधियों ने उसके पुत्र रोहित कुमार को भी मारकर घायल क...