सहरसा, फरवरी 14 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। पशु व्यापारी से 1.40 लाख रुपये की लूट की घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रामपुर चौक से आरण जाने वाली सड़क पर स्वयं अंकुरित बाबा जालंधर धाम मंदिर से कुछ दूरी पहले तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर हटिया से मवेशी बेचकर चार पहिया वाहन से आरण गांव लौट रहे सहुरिया पश्चिमी निवासी पशु व्यापारी रविंदर यादव से करीब 1.40 लाख रुपये लूट लिए गए। विरोध करने पर बदमाशों ने वाहन पर गोली चलाई और फरार हो गए। पीड़ित के आवेदन पर बैजनाथपुर थाना में लूट कांड संख्या 23/26 दर्ज किया गया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने घटनास्थल का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.