वाराणसी, मार्च 9 -- बड़ागांव, संवाद। अहरक पश्चिमपुर (बड़ागांव) गांव में रविवार दिन में करीब 3 बजे लबे सड़क गहने की दुकान में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ और उसके बेटे को गोली मारकर 35 हजार नगद और करीब 50 हजार के चांदी के गहने लूट लिए। वारदात के बाद असहला लहराते भाग निकले। पिता-पुत्र को सातो महुआ स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी (परसादपुर) के सियाराम वर्मा की अहरक पश्चिमपुर में आभूषण की दुकान है। दुकान पर सियाराम और उनके बेटे विकास बैठते हैं। रविवार करीब तीन बजे विकास दुकान पर बैठा था। सियाराम घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच बाबतपुर-अहरक मार्ग से बिना नंबर प्लेट की सफेद बाइक से तीन बदमाश आए। तीनों ने मुंह बांध रखा था। दुकान के सामने बाइक रोकी। एक बाइक पर बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.