मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जिगर कालोनी में सोमवार को दिनदहाड़े युवती का मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक भट्टी मोहल्ला निवासी तुबा रासिद पुत्री रासिद हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे वह जिगर कालोनी स्थित अपने ऑफिस जा रही थी। ऑफिस से करीब सौ मीटर पहले पहुंची थी तभी एक युवक उसका मोबाइल फोन छीन कर भाग गया। इससे पहले भी युवती शोर मचाती और लोग मदद को पहुंचते आरोपी वहां से भाग निकला। बाद में पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने पर पहुंच कर तहरीर दे दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.