गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सर्राफ की ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो अज्ञात युवक जेवर खरीदने के बहाने दुकान में घुसे और दुकानदार को चकमा देकर लाखों रुपए मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार शहर का सबसे व्यस्त इलाका माना जाता है। जहां सुबह से लेकर रात 9 बजे तक खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। भीड़-भाड़ वाले इस क्षेत्र में अपराधियों ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि दोनों युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और विभिन्न प्रकार के जेवर देखने लगे। उसी दौरान बातचीत और दिखा...