बस्ती, नवम्बर 30 -- बस्ती। चोरों ने दिनदहाड़े चैनल का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए नकदी उड़ा दिया। पीड़ित जब चैनल का ताला ताला टूटा देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर के मरवटिया गांव में चौराहे पर नेपाल के जुमला जिले के रहने वाले जगदीश ने बताया कि वह चैनल का ताला बंद करके फेरी लगाने गांव के लिए निकल गये थे। शाम को जब पहुंचे तो चैनल का ताला टूटा देखा तो होश उड़ गए। अंदर घुसे तो देखा सामान बिखरं पड़े थे। उसके साथ उसके अन्य साथी भी फेरी लगाने का काम करते हैं। जगदीश ने बताया कि सभी लोगों का चार दिन का बिक्री का पैसा लगभग 1 लाख 59 हजार रुपये नकद बैग में रखा था। चोरों ने कमरे में रखें सभी सामानों को बिखेर दिया और बैग में रखे रुपये लेकर चले गए। उसने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.