सहरसा, जुलाई 12 -- सहरसा, नगर संवाददाता। चोरो ने सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड पांच स्थित शिक्षक के घर में दिनदहाड़े शुक्रवार को चोरी की घटना को अंजाम देने का असफल प्रयास किया। शिक्षक प्रभाष यादव ने बताया कि सुबह घर के सभी सदस्य अपने काम पर चले गये थे। बच्चे भी पढ़ाई के लिए विद्यालय चले गए। जिस वजह से घर में कोई भी सदस्य नहीं था। इसी दौरान चोर चाहरदीवारी कूद कर मुख्य दरवाजा व खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन जब उसमें सफलता नहीं मिली तो लोहे की खंती से रौशनदान तोड़ कर घर के अंदर घुसने का भी असफल प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े घनी आबादी के बीच चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश से दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच छानबीन शुरू कर दी हैRs.।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...