प्रयागराज, जुलाई 18 -- दिनदहाड़े गल्ला कारोबारी के घर लाखों की लूट पत्नी को बंधक बनाकर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम ढाई लाख रुपए नगद और 25 तोला सोना ले गए लुटेरे प्रयागराज, संवाददाता। कौंधियारा क्षेत्र के जारी बाजार में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गल्ला कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट कर ली। चाकू की नोक पर हुई वारदात में बदमाश लगभग ढाई लाख रुपए नगद और 25 तोला सोना ले गए हैं। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर चोरों की तलाश कर रही है। गल्ला मण्डी जारी बाजार निवासी राज कुमार केसरवानी गल्ला कारोबारी हैं। हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह भी वह घर से कुछ दूर स्थित दुकान पर चले गए। बच्चे भी स्कूल गए थे। घर में उनकी पत्नी राधा देवी अकेली थीं। लगभग 10 बजे वह स्नान कर घर के बाहर स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। घर का मुख्य द्वार खुला हुआ था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.