गंगापार, जनवरी 13 -- हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवार हरीपुर गांव के रहने वाले एक किसान के घर दोपहर 12 के करीब चोर घुसकर दो बॉक्स का कुंडी तोड़कर लाखों के गहना नकदी उड़ा दिए। परिवार की महिलाएं कमरे में गईं तो चोरों की करतूत देख दंग रह गईं। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दिन दोपहर में हुई चोरी की घटना से ग्रामीण सहम गए हैं। उक्त गांव निवासी विजय बहादुर उर्फ जोखू यादव किसन हैं। टेला रोड के किनारे मकान है। मंगलवार के दोपहर घर की बहू और सास मकान के पीछे बंधे पशुओं की देखरेख में थी। विजय बहादुर खेत में खाद डालने गए थे। खुले कमरे में चोर घुसकर रखा दो बॉक्स की कुंडी तोड़कर रखा चांदी सोने के आभूषण तथा दस हजार निकाल कर भाग गए। जब घर की महिला कमरे में गई तो घटना देख हड़कप मचा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.