गोड्डा, दिसम्बर 24 -- गोड्डा, संवाददाता। गोड्डा स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा के सामने दिनदहाड़े 5 लाख रुपये उचक्कों द्वारा गायब कर लिए गए। घटना बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। पीड़ित रामनगर गोड्डा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज कुमार यादव हैं। पीड़ित के अनुसार वे एसबीआई की मुख्य शाखा से 5 लाख रुपये नकद निकालकर अपनी बाइक की डिक्की में रखे। बैंक के सामने बाइक पर बैठने के दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास आ गए। दोनों युवक बार-बार हटो-हटो कहते हुए रास्ता रोकने लगे और जानबूझकर मोटरसाइकिल निकालने में परेशानी पैदा करने लगे। इस दौरान कुछ मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके उनका ध्यान भटक गया। इसी बीच चालाकी से दोनों उचक्कों ने डिक्की से 5 लाख रुपये गायब कर दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने पैसे की जांच की, तब उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.