भागलपुर, फरवरी 4 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज के बीबीए एवं बीसीए विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एआई, नैतिकता, सुरक्षा, सतत विकास एवं जिम्मेदार उपयोग विषय पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. निशा झा ने की। उन्होंने मानव कल्याण में एआई के बढ़ते प्रयोग के बारे में जानकारी दी। बीबीए समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने समझाया कि एआई किस तरह विभिन्न वर्गों को फायदा पहुंचा रही है। इस विषय पर अंजलि कुमारी, शताक्षी झा, संतोषी झा, निधि सिंह, खुशी रानी, सौरभ, अंशु एवं शालू प्रिया ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.