मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डॉ. पूनम सिंह दिनकर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित होंगी। एमडीडीएम कॉलेज की हिन्दी विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. पूनम कई सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं। दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। 90 के दशक से साहित्य की सभी महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर डॉ. पूनम की रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं। इनकी कई कविता संग्रह ऋतुवृक्ष, लेकिन असंभव नहीं, रेजाणी पानी, उजाड़ लोकतंत्र में प्रकाशित हो चुकी है वहीं कहानी संग्रह कोई तीसरा, कस्तूरीगंध तथा अन्य कहानियां, सुलगती ईंटों का धुआं, खरपतवार के सााथ ही आलोचना धर्मवीर भारती की काव्य चेतना, रचना की मनोभूमि काफी ख्यातिप्राप्त रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.