जमशेदपुर, जुलाई 31 -- पटमदा: उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल दिघी-भूला की 9वीं कक्षा की छात्रा एवं गागीबुरु निवासी सोमवारी हांसदा को गुरुवार करीब 11 बजे इंग्लिश क्लास के दौरान कंपकंपी होने एवं सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर पटमदा के माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची को ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। करीब 2 घंटे तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौके पर प्राचार्य जितेंद्र कुमार, शिक्षिका डॉ. अरुणा कुमारी, शिक्षक निवारण महतो व कृष्णपद हांसदा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.