गंगापार, जून 21 -- स्थानीय चिलाबिला बाजार में भाजपा जिला प्रतिनिधि व जायसवाल युवा मंच के संयोजक अजितेश जायसवाल ने भाजपा दिघिया मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहना स्वागत किया। इस दौरान संगठन पर भी चर्चा हुई। मौजूद सभी पदाधिकारियों ने भाजपा को अपने अपने बूथों पर मजबूत करने का संकल्प लिया। अजितेश जायसवाल ने कहा की मोदी जी के 11 वर्षो के सुशासन में जनता को भारी राहत मिली है। डबल इंजन के सरकार से देश व प्रदेश का विकाश हुआ है। इस अवसर पर दिघिया मंडल अध्यक्ष सुबालाल प्रजापति, मंडल महामंत्री अंजनी पांडेय, मंडल महामंत्री मोती लाल पटेल, मंडल उपाध्यक्ष व्यास शुक्ल, इंद्र मणि बिंद, रमेश गुप्ता, कैलाश नाथ बिंद, सुंदरम दुबे, शिव नारायण मिश्र, सुनीता देवी, सरोजा सोनकर आदि मौजद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.