रांची, दिसम्बर 24 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर बेड़ो प्रखंड क्षेत्र के गिरजाघर सज-धजकर तैयार हैं। दिघिया चर्च परिसर में बुधवार की रात 10 बजे से मिस्सा पूजा और चरनी आशीष के साथ विशेष प्रार्थना की गई। प्रखंड के रोमन कैथोलिक चर्च दिघिया और खत्रीखटंगा गिरजाघर को आकर्षक चरनी, रंग-बिरंगे बल्बों और झालरों से सजाया गया है। दिघिया पल्ली में श्रद्धालुओं ने चरनी में प्रभु यीशु के दर्शन किए। मुख्य अनुष्ठाता फादर रॉबर्ट मिंज ने मिस्सा पूजा संपन्न कराई और प्रभु यीशु के जन्म पर उपदेश दिए। कार्यक्रम में फादर जॉर्ज लकड़ा, फादर सुमित खाखा, सिस्टर माता प्रबला केरकेट्टा, सिस्टर लुसी मिंज, निर्मला ज्योति कच्छप, किरण टोपनो, विनाया और विन्नी ने सराहनीय योगदान दिया। कुदारखो गांव के मसीहियों द्वारा कैरोल गीत प्रस्तुत किए गए। आयोजन को सफल ब...