किशनगंज, जनवरी 6 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की एफ कंपनी दिघलबैंक द्वारा जीवंत गांव (वाइब्रेंट विलेज) टप्पू में मशरूम की खेती पर आधारित पंद्रह दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम नागरिक कल्याण पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मौजूद 12वीं वाहिनी के उप कमांडेंट सुस्वपन कुंडू ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम की खेती कम लागत में अधिक आय देने वाला व्यवसाय है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद मशरूम उत्पादन से ग्रामीण अपनी आय बढ़ा सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उप कमांडेंट ने इसे आजीविका सशक्तिकरण की दिशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.