किशनगंज, दिसम्बर 15 -- दिघलबैंक (नि.स.)। रविवार की शाम धनतोला पंचायत के नयाबाड़ी गांव में आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम लगभग 6 बजे के करीब धनतोला पंचायत के वार्ड नं 12 नयाबाड़ी गांव निवासी नीम लाल गणेश पिता मेहमानु गणेश के घर अचानक आग लग गयी। पीड़ित परिवार द्वारा शोर करने पर आस पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए एवं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से घर के अंदर रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी कारण स्पष्ट नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...