किशनगंज, दिसम्बर 29 -- दिघलबैंक। एक संवाददाता दिघलबैंक बाजार क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान को लेकर ग्राम पंचायत दिघलबैंक द्वारा विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि रविवार एवं गुरुवार को दिघलबैंक बाजार क्षेत्र में टोटो, ऑटो एवं बस का प्रवेश पूर्ण रूप से निषिद्ध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जुर्माने का प्रावधान किया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि दिघलबैंक बाजार के कोई भी दुकानदार मुख्य सड़क पर चौकी लगाकर अथवा सड़क पर सामान रखकर दुकान नहीं चलाएंगे। इससे सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को रोकने और पैदल राहगीरों को राहत देने में मदद मिलेगी। इसके अला...