हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर । निज संवादाता स्थानीय दिग्घी स्थित श्री साईं ईस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज परिसर में रविवार को एक दिवसीय निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा है। इस शिविर का आयोजन श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हाजीपुर एवं मेदांता हॉस्पिटल पटना के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस मौके पर मेदांता पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी विशेष सहभागिता रहेगी। कार्यक्र में वैशाली जिलाधिकारी वर्षा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग विशिष्ट अति के रूप में स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे। शिविर का उद्धाटन दिन के 12 बजे से होना है। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके सिंह (पद्मश्री अवार्डी) के साथ-साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग वि...