लखीसराय, जनवरी 4 -- लखीसराय। अमहरा थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव में शनिवार को महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान दिग्घी गांव निवासी स्व चंद्रदेव मांझी की 45 वर्षीय सरिता देवी के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप पड़ोसी ग्रामीण पर लगाते हुए इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...