मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूर्व सैनिकों की संस्था दिग्गज भारत ने भगवानपुर स्थित कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सैनिक अवधेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन सेना के शौर्य व सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतीक है। अंत में मिठाई भी बांटी गई। मौके पर त्रिपुरारी ठाकुर, प्रभाकर कुमार, नीरज रंजन, दीपक कुमार, प्रवीण सिंह, शशि कुमार व अरुण कुमार झा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.