नई दिल्ली, मार्च 5 -- भारत के महान टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बुधवार को घोषणा की कि चेन्नई में इस महीने के आखिर में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर टूर्नामेंट पेशेवर खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) कंटेंडर टूर्नामेंट 25 से 30 मार्च तक खेला जाएगा। शरत ने राष्ट्रमंडल खेलों में सात स्वर्ण पदक जीते हैं जबकि एशियाई खेलों में दो कांस्य अपने नाम किए। उन्होंने पिछले साल पेरिस में पांचवां और आखिरी ओलंपिक खेला था जिसमें वह उद्घाटन समारोह में भारत के संयुक्त ध्वजवाहक थे। 42 वर्ष के शरत कमल ने कहा ,'' मैने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट चेन्नई में खेला था और आखिरी भी चेन्नई में ही खेलूंगा । यह पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।'' अपने दो दशक लंबे करियर का अंत करने वाले इस दिग्गज ने कहा ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.