नई दिल्ली, मार्च 18 -- Centum electronics share price: भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी-सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर मंगलवार को भारी डिमांड में थे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यह शेयर करीब 20% बढ़कर 1609 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में यह तेजी कंपनी की ओर से किए गए एक ऐलान के बाद आई है।क्या है ऐलान योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के माध्यम से 210 करोड़ रुपये जुटाने के बाद सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में तेजी आई। प्रशांत जैन के 3पी इंडिया इक्विटी फंड ने भी क्यूआईपी में भाग लेकर सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स में 3.52% हिस्सेदारी (5.17 लाख से अधिक इक्विटी शेयर) हासिल की थी, जिससे कंपनी में इसकी कुल हिस्सेदारी 5.47% हो गई। सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा कि क्यूआईपी में 18.10 लाख शेयर शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.