बोकारो, जून 3 -- फुसरो के पांच नंबर धौड़ा स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड सरकार मुख्य सचेतक, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक बेरमो कुमार जयमंगल के निर्देश पर रखा गया। इसमें मुख्य रूप में बेरमो विधायक की मां रानी सिंह उपस्थित रही। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो ने अपने साथियों टेकलाल महतो, टीपु महतो, कार्तिक महतो, जानकी महतो व हरलाल महतो के साथ पार्टी की सदस्यता ली। रानी सिंह ने पार्टी का पट्टा देकर शामिल किया। कहा कि दिगंबर महतो मेरे बेटे के समान हैं। कहा कि पूरे बेरमो के लोग मेरे बेटे व नाती-पोते समान तथा कुमार जयमंगल के भाई-भतीजे के समान हैं। यह प्यार अपने पति पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.