पूर्णिया, फरवरी 19 -- बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा एवं अमौर प्रखंड क्षेत्र में रमजान के पवित्र महीने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह चरम पर है। बुधवार को चांद दिखाई देने के साथ ही गुरुवार से माहे रमजान की शुरुआत हो जाएगी। यह पवित्र महीना पूरे एक महीने तक चलेगा, जिसमें रोजेदार रोजा रखकर इबादत करेंगे। रमजान को लेकर क्षेत्र की मस्जिदों में विशेष तैयारी की गई है। शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जाएगी, वहीं 20 से 25 अन्य स्थानों पर भी तरावीह का आयोजन होगा। समुदाय के लोग इबादत के इस पाक महीने का स्वागत करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। ...बाजारों में बढ़ी रौनक, सेहरी-इफ्तार की तैयारी: रमजान शुरू होने से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। फलों, खजूर, सेवइयां एवं अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। स...