संवाददाता, अगस्त 20 -- यूपी के बस्ती में दिखावे के एक होटल में कमरे के दरवाजे पर ताला लगाकर अंदर गंदा काम चलता था। पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर मंगलवार की शाम अचानक दबिश दे दी। पुलिस को देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक मौके छह संदिग्ध हिरासत में लिए गए। इनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। पुलिस सभी को लेकर थाने गई और वहां उनसे पूछताछ की। मामला बस्ती के हर्रैया थाना क्षेत्र का है। जिस होटल पर पुलिस ने छापेमारी की वह महूघाट बाजार में स्थित है। एसएचओ हर्रैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दबिश दी गई। मौके पर मिले लोगों से पूछताछ जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महूघाट स्थित एक मकान में चल रहे होटल पर संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा काफी समय से चल रही थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.