रांची, मार्च 23 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमाड़ में दिउड़ी मंदिर से अड़की तक टूरिज्म सर्किट बनाने की पहल शुरू हो गई है। रविवार को पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। इससे पहले सोलहभुजी माता का दर्शन किया। सोलहभुजी मां दिउड़ी के प्रसिद्ध मंदिर को सर्किट का केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही चलकद और ऐतिहासिक डोम्बारी बुरू जो भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष से जुड़ा है इसमें शामिल किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी समस्याएं उठाई। मंत्री ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। पर्यटन विकास से न सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विधायक विकास कुमार मुंडा ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.