रांची, फरवरी 9 -- तमाड़, प्रतिनिधि। तमाड़ थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मार्ग पर दिउड़ी अंडरपास के पास सुमो की चपेट में आने से एक युवती घायल हो गई। घटना सोमवार की शाम छह बजे की है। देगादाड़ी निवासी सोनिया कुमारी दिउड़ी मेला देखकर अंडरपास के पास डिवाइडर के नजदीक खड़ी थी। इसी दौरान सुमो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। घायल युवती को तत्काल तमाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...