मुजफ्फर नगर, जनवरी 1 -- बिटावदा स्थित दा स्पार्क पब्लिक स्कूल परिसर में वैदिक परंपराओं के अनुरूप यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नववर्ष को सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक मूल्यों के साथ आरंभ करना रहा। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार खोखर के सान्निध्य में हवन विधिवत संपन्न कराया गया। यज्ञ की ब्रह्मा के रूप में शिक्षिका सुश्री तनु चौधरी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि संपन्न कराई, जबकि यजमान की भूमिका प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार खोखर द्वारा निभाई गई। हवन के माध्यम से विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नैतिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण तथा समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण के प्रसार की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.