आजमगढ़, मई 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव में बुधवार की रात संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत हो गई। परिजन गुरुवार को शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। पुलिस ने रास्ते में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर गांव निवासी करिया पांडेय की बेटी 25 वर्षीया सीमा ने छह साल पूर्व मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुलउर गांव निवासी सरवन मौर्य से प्रेम विवाह किया था। उसके बच्चे हैं, विवाहिता चार माह की गर्भवती थी। पति ने बताया कि सीमा 15-20 दिन से बीमार चल रही थी। एक निजी डॉक्टर के यहां उसकी दवा चल रही थी। बुधवार की रात में उसकी हालत बिगड़ गई। दवा देने के बाद आराम नहीं मिला, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग गुरुवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे। मायके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.